मुजफ्फरपुर, जून 12 -- मुरौल, एक संवाददाता। बलुआ निवासी चंदन कुमार के पुत्र अभिषेक कुमार (27) की यूपी के सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बुधवार शाम भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं, चालक बिशनपुर बखरी निवासी सुरेश पांडेय का पुत्र रविरंजन कुमार (26) गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए। अभिषेक गल्ला व्यवसायी थे। वे व्यवसाय के सिलसिले में हरियाणा गए थे, जहां से लौट रहे थे। अभिषेक के पिता चंदन कुमार का बलुआ नेमोपुर में धर्मकांटा है。

घटना की जानकारी मौके पर पहुंची सुल्तानपुर पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। चालक का एक हाथ टूट गया है। युवक की मौत की सूचना प...