खड़े ट्रक में टकराया ट्रक, चालक की मौत, खलासी घायल
हाजीपुर, अगस्त 14 -- भगवानपुर । सं.सू. हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच पर सराय थाना क्षेत्र के सुभाई चौक, पटेढा के समीप गुरुवार की देर रात अज्ञात खड़े ट्रक में डीसीएम ट्रक ने पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक और खलासी उसमें दब गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद चालक और खलासी को बाहर निकाला। तब तक चालक की मौत हो गई थी और खलासी गंभीर रूप से घायल था। हालांकि पुलिस चालक और खलासी को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया। खलासी का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार खलासी का पैर टूट गया है। डीसीएम ट्रक पर कपड़ा लोड है। ट्रक हाजीपुर से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सुभाई च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.