गिरडीह, मार्च 13 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं नहीं थम रही है। गुरुवार को फिर एक सड़क दुघर्टना हुई। जिसमें एक ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक का नाम पप्पू यादव है तथा वह बिहार अंतर्गत बक्सर का रहनेवाला था। पुलिस ने शव को जब्त कर लिया है। बगोदर अस्पताल में शव पड़ा हुआ है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना नेशनल हाईवे के अटका की है। घटना के संबंध में बताया गया कि बैंक ऑफ इंडिया शाखा के निकट दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में एक ट्रक (डंपर) खड़ा था। गुरुवार दोपहर तीन बजे के करीब उक्त खड़े ट्रक (डंपर)से दूसरे ट्रक की टक्कर हो गई। इससे ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को जब...