खड़े ट्रक में टकराई बाइक, होटल संचालक की मौत
प्रयागराज, मई 15 -- हंडिया में होटल चलाने वाले 40 वर्षीय आफताब आलम की गुरुवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि रात करीब एक बजे वह होटल बंद कर घर लौट रहे थे। रास्ते में सरायइनायत थाने के सामने खड़े ट्रक में उनकी बाइक पीछे से टकरा गई। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। करेली के जीटीबी नगर निवासी आफताब आलम के के साले मोहम्मद अनवर ने बताया कि आफताब हंडिया में होटल चलाते थे। परिवार में पत्नी गुलनाज, बेटा अब्दुल रहमान और बेटी अरफा हैं। तीन भाइयों में आफताब सबसे बड़े थे। यह भी पढ़ें- खड़े ट्रक में टकराई बाइक, होटल संचालक की मौत उनके पिता मोहम्मद असगर और दोनों छोटे भाई सऊदी अरब में रहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.