गंगापार, जून 17 -- हंडिया थाना क्षेत्र के कस्बा भीटी स्थित जीटी रोड पर बुधवार की भोर करीब तीन बजे खड़े ट्रक में बाइक सवार अपनी बाइक लेकर घुस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और थोड़ी ही देर में उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय विकास कुमार बिंद पुत्र लालमनी बिंद निवासी बसही किसुनपुर, थाना कोइरौना, जनपद भदोही अपने एक मित्र की शादी समारोह में शामिल होकर घर वापस लौट रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही वह भीटी कस्बा स्थित जीटी रोड पर पहुंचा, उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही देर बाद घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ल...