कन्नौज, अगस्त 2 -- ​तिर्वा । दिल्ली से बनारस जा रही एक एम्बुलेंस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार हो गई। फगुहा भट्टा के समीप सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में एम्बुलेंस पीछे से तेज रफ्तार में जा टकराई। इस भीषण हादसे में एम्बुलेंस सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मरीज समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ​ हादसा शनिवार की देर रात हुआ। गाजीपुर जिले के मोहल्ला बंसीगर निवासी राजेश सिंह (पुत्र उदयशंकर) अपने बीमार परिजन को इलाज के लिए दिल्ली से बनारस ले जा रहे थे। एम्बुलेंस जैसे ही तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के फगुहा गांव के पास पहुंची, एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई। ​सूचना मिलते ही यूपीडा की गश्ती टीम राहत कार्य के लिए पहुंची। कर्मचारियों ने कड़ी...