बस्ती, अप्रैल 6 -- विक्रमजोत। छावनी थानांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमौलिया गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास केला लदी डीसीएम ढाबे पर खड़ी ट्रक से पीछे से टकरा गई। डीसीएम चालक महाराष्ट्र से केला लादकर गोरखपुर जा रहा था। हादसे में डीसीएम चालक नागराज (45), निवासी ग्राम कुलरू, थाना कुलरू, जिला बापटला आंध्र प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सोमवार सुबह पांच बजे हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टकराने के बाद डीसीएम व ट्रक लगभग 100 मीटर तक घिसटते चले गए। डीसीएम चालक क्षतिग्रस्त केबिन में बुरी तरह फंस गया था। घटना स्थल पर पहुंची छावनी पुलिस और एनएचएआई कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे निकाला। दुर्घटना में चालक का पैर टूट गया। जख्मी हालत में उसे सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज अयोध्या के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.