आगरा, अप्रैल 9 -- अमांपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम सड़क किनारे खड़े कैंटर वाहन में बाइक सवार पीछे से घुए गए। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अमांपुर स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर उपचार के लिए भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात करीब आठ बजे लखमीपुर गांव के समीप सड़क किनारे खड़े टमाटर से भरे पंचर कैंटर में पीछे से बाइक सवार युवकों के टकराने की जानकारी मिली। तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को यहां एक युवक मृतावस्था व दो घायलावस्था में मिले। बाइक सवार युवकों की पहचान देवरी गांव निवासी स्वदेश पुत्र राजेंद्र, विकास पुत्र सोनी लाल और आदेश पुत्र रवेंद्र के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम अमापुर क्षेत्र में लेंटर का काम करके बाइक से तीनों युवक वापस ...