खड़े कंटेनर से भिड़ी कार, एयरबैग खुलने से बची चालक की जान
मुजफ्फरपुर, मई 19 -- गायघाट, एक संवाददाता। एनएच 27 स्थित केवटसा के पास मंगलवार को खड़े कंटेनर में तेज रफ्तार कार जा टकराई। कार का एयरबैग खुलने से चालक की जान बच गई, लेकिन वह घायल हो गया। घायल चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के आशीष कुमार के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जौनपुर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कंटेनर में पीछे जा भिड़ी। टक्कर इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया गया कि कार दरभंगा की ओर से जौनपुर की ओर जा रही थी। यह भी पढ़ें- खड़े कंटेनर से भिड़ी कार, एयरबैग खुलने से बची चालक की जान इसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े कंटेनर ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल कार चालक आशीष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.