फतेहपुर, मई 1 -- हथगाम। सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के प्रेम नगर कस्बे में खड़े ऑटो में पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे चार लोग घायल हो गए। ऑटो चालक हथगाम कस्बा निवासी मोहम्मद सैफी, मोहम्मद मुमताज, सायरा बानो व उनकी पुत्री शहनाज बानो निवासी जलालपुर गदागंज, रायबरेली घायल हो गए। सभी लोग कस्बे आ रहे थे। तभी पिकअप ने टक्कर मार दी। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सैफी, सायरा और शहनाज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- ई रिक्शा पलटा, चार घायल यह भी पढ़ें- डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर, तीन घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...