गोरखपुर, जुलाई 16 -- मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र के गोरखपुर-देवरिया फोरलेन स्थित मोतीराम अड्डा चौराहे पर गुरुवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चालक सवारी का इंतजार कर रहा था। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक भाग निकला, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे देवरिया बाइपास से पकड़ लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...