उन्नाव, जून 18 -- अचलगंज। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर पचोड्डा गांव के निकट गुरुवार तड़के खड़ी बस में पीछे से डीसीएम की टक्कर लगने से बड़ा हादसा हो गया। बस के नीचे मरम्मत कार्य कर रहे चालक की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने डीसीएम चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम बदायूं से आजमगढ़ जा रही एक निजी बस पचोड्डा गांव के पास तकनीकी खराबी के कारण खराब हो गई थी। चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। बस मालिक की सूचना पर बदायूं से कार में सवार होकर आधा दर्जन मैकेनिक बस की मरम्मत करने पहुंचे थे। गुरुवार अलसुबह करीब पा...