खड़ी बस में टकराया बाइक सवार, रेफर
भदोही, अप्रैल 14 -- बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद। औराई थाना क्षेत्र के कटका पड़ाव के पास सोमवार को दिन में 10 बजे सवारी उतार रही बस में बाइक सवार टकरा गया। मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को घायलावस्था में इलाज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रयागराज से सवारियां लादकर बस वाराणसी की ओर जा रही थी। सोमवार को कटका पड़ाव के पास बस रोक कर चालक सवारियों को उतारे एवं बैठाने का काम कर रहा था। उसी दौरान 40 वर्षीय बाइक सवार मनीष पुत्र सभाजीत निवासी मोहम्मदपुर, मांडा, प्रयागराज आकर बस में टकरा गया। बाइक की रफ्तार ज्यादा होने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं। एंबुलेंस से घायल को सीएचसी औराई ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने आराम ना मिलता देख जिला अस्पताल ज्ञानपुर रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार युवक घायल, गंभीर पुलिस ने घायल के स्वजनों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.