खड़ी पिकअप में बेकाबू वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौत
लखनऊ, मई 27 -- बीकेटी, संवाददाता।
दुर्घटना का विवरण इंटौंजा इलाके के सीतापुर हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी पिकअप में पीछे से वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को रामसागर मिश्र अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को भर्ती कर लिया। चालक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
घटना का समय और स्थान बीकेटी इंस्पेक्टर ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक पिकअप सीतापुर से लखनऊ की ओर आ रही थी। तभी रास्ते में पिकअप का डीजल खत्म हो गया। चालक ने गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और डीजल लेने चला गया। कुछ देर बाद चालक डीजल लेकर आया और पिकअप को स्टार्ट करने लगा। तभी पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पिकअप में टक्कर मार दी। पिकअप में चालक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.