मैनपुरी, अगस्त 7 -- बाईपास-इटावा रोड स्थित मामा ट्रांसपोर्ट के सामने हुए सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रात 11:30 बजे हुआ। सिंगी रामपुर की तरफ से आ रहा टेंपो सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पुलिस दी गई। पुलिस दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। जहां चिकित्सकों ने टेंपो चालक 40 वर्षीय ध्रुव कुमार पुत्र गुड्डू निवासी ग्राम धीरपुर थाना बेवर को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल राजवीर पुत्र विश्वनाथ निवासी पसावा थाना कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक टेंपो चालक टेंपो चलाकर अपनी गुजारा...