गाजीपुर, अप्रैल 1 -- गाजीपुर (मरदह)। वाराणसी गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर बुधवार को मरदह थाना के कैथवली चट्टी पर गाजीपुर से मऊ की तरफ जा रही गिट्टी लदी डम्फर का चालक सड़क पर खड़ी डम्फर को पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे डम्फर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद खड़ी डम्फर का चालक डम्फर लेकर मौके से फरार हो गया। टकराने वाली क्षतिग्रस्त डम्फर में फंसे घायल चालक कृपाशंकर निवासी कबूलपुर थाना नगला जिला बाराबंकी को स्थानीय लोगो ने बाहर निकाला गया। लोगों ने बताया कि तीन महीनें की अवधि में इस स्थान पर यह आठवां हादसा हुआ है। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर मरदह के कैथवली चट्टी पर दोनो तरफ अधिग्रहित जमीन का मुआवजा न मिलने के कारण लम्बे समय से चल रहे विवाद के कारण सर्विस रोड का निर्माण अधूरा है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...