इटावा औरैया, मार्च 25 -- मंगलवार रात करीब 11 बजे कचौरा घाट मार्ग पर सलेमपुर के पास सड़क किनारे खड़ी आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आगरा के थाना चित्रहाट क्षेत्र के ग्राम रानीपुरा निवासी 23 वर्षीय अमन पुत्र पप्पू अपनी बाइक से जसवंतनगर की ओर आ रहा था। जैसे ही वह सलेमपुर गांव के पास पहुंचा, सड़क किनारे खड़ी आलू लदी ट्रॉली से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसा तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अमन को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.