बदायूं, जून 16 -- गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से दो बाइक सवार घुस गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बिनावर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर कुतुबपुर थरा गांव के निकट खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में दो बाइक सवार पीछे से घुस गए। हादसे में ब्यार गांव निवासी अमजद पुत्र हस्नु उम्र 20 वर्ष तथा अर्पित पुत्र बहोरन उम्र 16 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया। रास्ते में अमजद की हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने हादसे के संबंध में जानकारी ज...