इटावा औरैया, अप्रैल 20 -- भरथना। पत्नी के साथ दवा लेकर लौट रहे अधिवक्ता की बाइक सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में दंपती घायल हो गए। कस्बा के मोहल्ला ब्रजराज नगर निवासी अधिवक्ता सुरेश यादव रविवार की देर शाम को पत्नी को दवा दिलाकर इटावा से वापस आ रहे थे। रास्ते में तहसील के पास सड़क पर पहले से खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक टकरा गई। हादसे में दंपती गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आनन फानन में घायल अधिवक्ता को पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...