अयोध्या, जून 8 -- मवई, संवाददाता। पटरंगा थाना क्षेत्र के रानीमऊ चौराहे के समीप रविवार को नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर में पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हादसे में बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के विकास (33) पुत्र महावीर, कृष्ण कुमार (25) पुत्र हीरालाल, बबिता देवी (35) पत्नी विनय कुमार, विनय कुमार (40) पुत्र जनार्दन प्रसाद, पुष्पा देवी (28) पत्नी विकास पटेल, शशी भूषण (42) पुत्र वीर बहादुर सिंह तथा युवराज (8) पुत्र विकास पटेल घायल हो गए। सूचना मिलते ही पटरंगा थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत का...