खड़ी ट्रेलर में पीछे से ट्रेलर ने मारी टक्कर, चालक की मौत
गाजीपुर, जून 3 -- गाजीपुर (मरदह)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मरदह थाना के समीप ग्राम सभा सेवठा के पास बुधवार को बिहार से बालू लेकर आ रही ट्रेलर ने खड़ी ट्रेलर में टक्कर मार दी। जिससे पीछे धक्का मारने वाली ट्रेलर के 35 वर्षीय चालक आशीष कुमार की मौत हो गयी। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये। बता दें कि ग्राम सेवठा के पास चालक गोलू यादव निवासी ग्राम पाऊस थाना दोहरीघाट ट्रेलर खड़ा करके टायर में फसी गिट्टियों को निकाल रहा था। इसी दौरान बिहार के तरफ से बालू लेकर आ रही बालू लदी ट्रेलर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टक्कर मारने वाली ट्रेलर के चालक आशीष कुमार की मौत हो गयी। जबकि चाल के साथ मौजूद सुजीत निवासी अमवारी नरायनपुर थाना जीयनपुर आजमगढ़ और खड़ी ट्रेलर का चालक गोलू यादव निवासी ग्राम पाऊस थाना दोहरीघाट जिला मऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.