फतेहपुर, मार्च 21 -- फतेहपुर। चांदपुर थाना के जालिम डेरा मवई मोड़ निवासी रामकिशुन निषाद ने गांव के ही अनूप सिंह व दरोगा सिंह पर मारपीट का आरोप लगाया है। बताया कि आरोपियों ने ट्रैक्टर, ट्रॉली व थ्रेसर से उसकी खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया। जब वह शिकायत करने पहुंचा तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट कर दी। थाना प्रभारी विनोद पटेल ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...