नैनीताल, मार्च 28 -- गरमपानी। खैरना क्षेत्र में शनिवार को एक तेज रफ्तार स्कूटी खड़ी कार से टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर खैरना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी गरमपानी भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार कर घर भेज दिया। हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति से मामला सुलझा लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...