अलीगढ़, फरवरी 11 -- मडराक, संवाददाता। गांव हाजीपुर चोहट्टा के पास सड़क किनारे खड़ी क्षतिग्रस्त कार से टकराकर बाइक सवार तीन गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय तीनों घायल मजदूरी कर एक ही बाइक से घर वापस जा रहे थे। सूचना पर हाईवे एम्बुलेंस और इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल मलखान सिंह ले जाया गया। जानकारी के अनुसार रोरावर थाना इलाके के शाहजमाल नीवरी में रहने वाला शाहिद मेहनत मजदूरी करते है। साथ ही जनपद एटा के किदवई नगर के रहने वाले दोस्त परवेज और आदिल भी मजदूरी करते हैं। शाहिद, परवेज और आदिल तीनों एक ही बाइक से सोमवार को काम पर गए थे। रात में घर लौटने के दौरान गांव हाजीपुर चौहट्टा के पास सड़क किनारे खड़ी क्षतिग्रस्त कार से बाइक टकराकर गई। हादसे में तीनों गम्भीर घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जुट गई। स...