खड़ी कार से टकराई दूसरी एसयूवी, दो सिपाही घायल
कन्नौज, जुलाई 20 -- तालग्राम, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार दोपहर बारिश के बीच दो कारों के हादसों ने राहत कार्य में जुटी पुलिस टीम को भी चपेट में ले लिया। पहले एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें सवार महिला घायल हो गई। राहत एवं सुरक्षा व्यवस्था चल ही रही थी कि पीछे से आई दूसरी कार भी फिसलकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम और क्षतिग्रस्त कार से जा टकराई। हादसे में दो सिपाही घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर किया गया।
घटना का विवरण घटना सोमवार दोपहर करीब 2:25 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर-163 पर हुई। दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश निवासी विशाल दुबे अपनी किया कार से लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। कार में उनके साथ कोमल दुबे, अनुज पांडे और विकराल दुबे भी सवार थे। तेज बारिश के कारण कार अनियंत्रित होकर मध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.