खड़ी कार में सो रहे युवक को वाहन ने मारी टक्कर, घायल
गौरीगंज, जुलाई 17 -- शुकुल बाजार। संवाददाता शुक्रवार की सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सफर के दौरान थकान होने पर सड़क किनारे कार खड़ी कर उसमें सो रहे एक युवक की कार में पीछे से आए वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी शुकुल बाजार पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ले गए।दुर्घटना पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किमी 54.4 पर बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र में हुई। घायल की पहचान देवेंद्र यादव (26) पुत्र उदय शंकर, निवासी अहिमामऊ, अर्जुनगंज, लखनऊ के रूप में हुई है। बताया गया कि वह सफर के दौरान थकान महसूस होने पर अपनी कार एक्सप्रेसवे के किनारे खड़ी कर आराम कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.