बगहा, जून 18 -- शनिचरी। योगापट्टी में सड़क के किनारे खड़ी कार में एक तेज रफ्तार तीन बाइक सवारों ने गुरुवार को कार के पीछे ठोकर मार दिए घटना में तीनों बाइक सवार जख्मी हो गए हैं। तीनों जख्मी बाइक सवारों की पहचान श्रीनगर पुजहां थाना क्षेत्र के बगहीं कोहड़ा गांव निवासी विवेक राम बसांत राम और रामाशीष राम के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी सीएचसी के डॉक्टर साहिद एकबाल ने बताया कि तीनों जख्मी युवकों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए उनके बेहतर इलाज के लिए उन्हें बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर किसी आवश्यक कार्य के लिए नवलपुर के तरफ जा रहे थे उनके बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। उसी दौरान मनुआपुल नवलपुर मुख्य में धांगड़पट्टी चौक के पास खड़ी एक कार के पीछे जोरदार ...