नई दिल्ली, जून 27 -- महाराष्ट्र के ठाणे से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक खड़ी कार में ही चालक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक कार डीलर था और अचनाक एयरबैग के फटने की वजह से उसे गंभीर चोट आई थी। ज्यादा खून बहने की वजह से उसकी जन चली गई। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार को काशीमीरा इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि मृतक पेशे से कार डीलर था और जब वह 15 साल पुरानी एक कार में बैठा था, तभी वाहन का सुरक्षा तंत्र अचानक सक्रिय हो गया। उन्होंने बताया कि एयरबैग खुलने से लगे जोरदार झटके के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और चिकित्सा सहायता मिलने से पहले ही अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच के अनुसार, सरकारी दस्तावेजों से पता चलता है कि कार काफी पुरानी होने के बावजूद उसके पास वैध ...