घाटशिला, अप्रैल 26 -- पोटका, संवाददाता। भूमिज विद्रोह के महानायक स्वर्गीय वीर गंगा नारायण सिंह के 236 वीं जयंती पर खड़ियासाईं पोटका में शनिवार को लाया के पूजा अर्चना किया गया। तदुपरांत गंगा नारायण जी के आदमकाद मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उनके शहादत को स्मरण करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज भी झारखंडियों के हक अधिकार के लिए एक और विद्रोह की आवश्यकता है। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव जयराम हांसदा,सुबोध सिंह सरदार कांग्रेस पार्टी पोटका प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी,संजय पात्र, आदिवासी मूलवासी विकास परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष निरूप हांसदा,महासचिव उज्ज्वल मंडल,सनातन सरदार आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- बोले रांची: हमारे नायकों का मान बढ़ाए सरकार यह भी पढ़ें- वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई ...