हल्द्वानी, अगस्त 2 -- हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 8 अगस्त को हल्द्वानी आगमन को लेकर कांग्रेसियों ने गौलापार में बैठक की। कुंवरपुर में ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत बगड़वाल के आवास पर बूथ अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के हल्द्वानी पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस जिला प्रवक्ता हरेंद्र क्वीरा, पीसीसी सदस्य हरेंद्र बोरा, न्याय पंचायत अध्यक्ष रवि नेगी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नीरज रैकवाल, हेमंत पाल आर्य, गौरव कर्नाटक, भगवान सिंह चौपाल, तारा दत्त नैनवाल, राम सिंह नगरकोटी, विक्रम सिंह रैकुनी, दीपक मेहरा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: खानपुर में सौ से अधिक युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के दौरे की तैयारियो...