हरिद्वार, अगस्त 31 -- महानगर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच के कथित शुद्धीकरण के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हरिद्वार कोतवाली में तहरीर सौंपी। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में कांग्रेस ने नगर कोतवाली में दिया धरनाप्रदर्शन का आह्वान प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि यदि यह घटना जातिगत मानसिकता से प्रेरित है तो यह केवल खरगे का नहीं, बल्कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान और करोड़ों दलितों के सम्मान का अपमान है। मुरली मनोहर और संजय पालीवाल ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। संतोष चौहान और वरुण बालियान ने इ...