खड़गपुर रेल मंडल में बारिश-भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, कई का परिचालन बदला
चक्रधरपुर, अगस्त 20 -- चक्रधरपुर। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण खड़गपुर रेल मंडल में तीसरे दिन भी ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। गुरुवार को 18401 बांगरीपोसी-पुरी एक्सप्रेस, 68179 बारीपदा-बांगरीपोसी पैसेंजर, 86817 बांगरीपोसी-बारीपदा पैसेंजर और 68183 बारीपदा-बांगरीपोसी पैसेंजर रद्द रहीं। वहीं कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट कर चलाया गया। 18015 शालीमार-भंजपुर और 18017 भंजपुर-पुरी एक्सप्रेस रुपसा तक ही चलीं। 68176 भंजपुर-रुपसा, 68177 रुपसा-बारीपदा, 68184 बारीपदा-रुपसा तथा 68173 रुपसा-भंजपुर पैसेंजर का परिचालन बेटनोटी तक सीमित रहा। 18402 पुरी-बांगरीपोसी एक्सप्रेस भी रुपसा तक ही चली। रेलवे के अनुसार 21 और 22 अगस्त को 18402 तथा 18401 का परिचालन रुपसा तक सीमित रहेगा। 23 अगस्त को 18401 बांगरीपोसी-पुरी एक्सप्रेस रुपसा से पुरी के लिए रवाना होगी।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.