मुंगेर, अप्रैल 8 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। हवेली नगर परिषद के सभागार में मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया गया। मुख्य पार्षद प्रभु शंकर की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। खड़गपुर नगर परिषद को विकास को नई ऊंचाई देने के लिए गया नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बैठक में 92 करोड़ का बजट लाया गया।यह बजट 6 लाख 78 हजार 504 रुपये का लाभ दर्शाता है। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन, मुख्य पार्षद प्रभु शंकर,उप मुख्य पार्षद दीपक यादव और सभी वार्डों के पार्षद मौजूद रहे। बजट में नगर परिषद क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए कई विकास योजनाएं शामिल की गईं। इसमें जगह जगह मुख्य सड़क किनारे चौक चौराहों पर यात्री पड़ाव ड़ाव, डाक बंगला मार्केट में वेडिंग जोन जिला परिषद से बात कर बनाने का प्रस्ताव, अतिक्रमण मुक्त करने क...