मुंगेर, अगस्त 24 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले के प्रशासनिक महकमे में बड़ा बदलाव हुआ है। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2024 बैच के दो तेज तर्रार अधिकारियों को मुंगेर के दो प्रमुख अनुमंडलों की जिम्मेदारी सौंपी है। आईएएस प्रेम कुमार को हवेली खड़गपुर का नया एसडीएम बनाया गया है, जबकि आईएएस महेश कुमार तारापुर अनुमंडल की कमान संभालेंगे। ​लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी से व्यावसायिक प्रशिक्षण का दूसरा चरण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद दोनों अधिकारियों को 21 अगस्त को विरमित किया गया था। मसूरी से लौटते ही राज्य सरकार ने दोनों युवा अफसरों पर भरोसा जताते हुए यह अहम तैनाती दी है। यह भी पढ़ें- बिहार में कई अनुमंडल के एसडीओ बदले गए, 11 आईएएस का ट्रांसफर, 12 नए अफसर को फील्...