मुंगेर, नवम्बर 30 -- हवेली खड़गपुर, निसं/एसं। रविवार को हवेली खड़गपुर प्रखंड के शामपुर थाना क्षेत्र के बागेश्वरी बहियार में एक विशाल साइबेरियन पक्षी घायल अवस्था में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पक्षी का रेस्क्यू किया। पक्षी के चोंच पर चोट के निशान थे, जो किसी कठोर वस्तु से टकराने या हथियार से लगने के कारण हो सकते हैं। उसके पंखों पर भी कई जगह चोट पाई गई। पहली बार इस दुर्लभ विदेशी पक्षी को देखकर स्थानीय लोगों के बीच हड़कंप मच गया, और इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा का बाजार गर्म हो गया। शामपुर वन विभाग के पदाधिकारी संजीत कुमार सुमन ने बताया कि मुंगेर वन प्रमंडल के शामपुर इलाके के अग्रहण पंचायत से इस साइबेरियन पक्षी को घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया है। पक्षी की चोंच पर जख्म हैं। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.