खड़गपुर के गोबड्डा पैक्स अध्यक्ष पद का चुनाव 11 जून को, नामांकन 29-30 मई तक
मुंगेर, मई 26 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। खड़गपुर प्रखंड के गोबड्डा पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव की तिथि निर्धारित कर दी गई है। 11 जून को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन संध्या तक मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने पत्रकारों को चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 29 मई से 30 मई तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 1 जून को नामांकन पत्रों की समीक्षा होगी। 4 जून को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। इसी दिन नाम वापसी की अंतिम तिथि भी निर्धारित की गई है। 11 जून को मतदान एवं मतगणना संपन्न होगी। मतदाता सूची पर विवाद बरकरार:गौरतलब है कि गोबड्डा पंचायत में पूर्व में मतदाता सूची में गड़बड़ी के कारण पैक्स अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो सका था। वरीय अधिकारियों के निर्देश के बाद अब नई चुनाव तिथि घोषित की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.