हरिद्वार, जून 20 -- कुंभ मेले की तैयारियों के तहत खड़खड़ी क्षेत्र में सूखी नदी पर निर्माणाधीन डबल लेन पुल के कार्यों का अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। शासन की ओर से स्वीकृत अवस्थापना कार्यों के अंतर्गत वर्तमान कॉजवे के स्थान पर 44.80 मीटर लंबाई का डबल लेन पुल बनाया जा रहा है। इस परियोजना पर 1321.96 लाख रुपये की लागत आएगी। मेला प्रशासन का कहना है कि वर्षा ऋतु में कॉजवे पर जलभराव और तेज बहाव के कारण आवागमन प्रभावित होता है। यह भी पढ़ें- खड़खड़ी में सूखी नदी पर बन रहा 13.22 करोड़ का डबल लेन पुल पुल बनने से इस समस्या का स्थायी समाधान होगा और वर्षभर सुरक्षित यातायात संभव हो सकेगा। निरीक्षण के दौर...