हरिद्वार, मई 14 -- हरिद्वार, संवाददाता। उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में गुरुवार को अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। भीषण गर्मी के बीच करीब चार घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रहने से हजारों लोग उमस और परेशानियों से जूझते रहे। बिना पूर्व सूचना हुई कटौती से लोगों के जरूरी कामकाज प्रभावित हुए, वहीं पानी की सप्लाई भी बाधित रहने से स्थिति और अधिक गंभीर हो गई। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने उपसंस्थान पंतद्वीप क्षेत्र में एबीसी केबल बदलने का कार्य किया। मरम्मत कार्य के चलते सुबह करीब 10 बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि कटौती की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई, जिसके कारण अचानक बिजली गुल होने से घरेलू और व्यावसायिक गतिविधियां ठप पड़ गईं। यह भी पढ़ें- पीएसी क्षेत्र में बिजली कटौती से पांच हजार की आबादी ...