आगरा, अक्टूबर 11 -- रेलवे ने गाड़ी सं. 01483/01484 खड़की-हजरत निजामुद्दीन-खड़की त्योहार स्पेशल ट्रेन शुरू हो गई है। ट्रेन खड़की रेलवे स्टेशन से छह अक्तूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को और हजरत निजामुद्दीन से सात अक्तूबर से 21 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को चलेगी। ट्रेन खड़की स्टेशन से शाम 5.30 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 3.30 बजे मथुरा जंक्शन और शाम 6.10 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से रात 10.10 बजे चलकर देर रात 2.15 बजे मथुरा जंक्शन और अगले दिन रात 10.15 बजे खड़की स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन में 10 एसी थ्री, 6 एसी सेकेंड श्रेणी के कोच लगे होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...