कुशीनगर, फरवरी 4 -- कुशीनगर। हाटा ब्लॉक के भरवलिया के यादव टोला से खजुरिया नहर शाखा तक जाने वाली खड़ंजा सड़क बदहाल है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी असुविधा होती है। आधा दर्जन गांवों के लिए कसया और हेतिमपुर जाने के लिए संपर्क मार्ग बन गया है। खड़ंजा मार्ग का ईंट जगह-जगह धंस गई है। रात में बाइक व साइकिल सवार अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं। लोगों का कहना है कि अगर पिच सड़क बना दी जाती तो आवागमन आसान हो जाता। ग्रामीण टिंकल पांडेय, पियूष मिश्र, प्रधान प्रतिनिधि महुआडीह लौंगरापुर उग्रसेन मल्ल, ब्रजेश सिंह, आनंद मल्ल, प्रधान प्रतिनिधि इस्तियाक अहमद आदि का कहना है कि भरवलिया के यादव टोला से खजुरिया नहर शाखा को जोड़ने वाली एक किमी खड़ंजा सड़क है। इस रास्ते से आधा दर्जन गांवों के लोग कम दूरी होने के नाते कसया व हेतिमपुर आते जाते हैं। सड़क बदहाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.