गौरीगंज, फरवरी 11 -- शुकुल बाजार। क्षेत्र के इन्हौंना-रुदौली मार्ग से पूरे पांडे गांव को जोड़ने वाला करीब 500 मीटर लंबा खड़ंजा मार्ग वर्षों से जर्जर हालत में है। बरसात के दिनों में यह मार्ग कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो जाता है। जिससे स्कूली छात्र-छात्राओं, मरीजों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क को ग्राम सड़क योजना के तहत चयनित कर लिया गया है, लेकिन अब तक सड़क निर्माण शुरू नहीं हो सका। लोगों ने सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...