देवरिया, मई 1 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। खड़ंजा निर्माण के लिए सड़क की पैमाइश करने गए दलित प्रधान को एक व्यक्ति ने पीट दिया। पूरी वारदात अवर अभियंता के सहायक के सामने हुई। प्रधान ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया है।
घटना का विवरण रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बड़ी ग्राम पंचायत सिरसिया नंबर एक के ग्राम प्रधान राकेश कुमार पासवान गुरुवार की दोपहर गांव में एक खड़ंजा निर्माण के लिए सड़क की पैमाइश करने गए थे।
आरोप और बचाव उनके साथ ब्लॉक के अवर अभियंता के सहायक भी थे। आरोप है कि पैमाइश के दौरान गांव का ही एक व्यक्ति पहुंच गया और ग्राम प्रधान को जाति सूचक गाली देते हुए अपशब्द बोलने लगा। ग्राम प्रधान के विरोध करने पर वह कालर पकड़कर पिटाई करने लगा। यह देखकर अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर ग्राम प्रधान की जान बचाई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.