गंगापार, दिसम्बर 26 -- बगहा गांव के एक व्यक्ति ने गांव को जाने वाले मार्ग पर बिछाया गया खड़ंजा उखाड़ कर भवन निर्माण करवा लिया। इस बात की जानकारी जैसे ही प्रधान सुनीता को हुई वह मेजा थाने पहुंच खड़ंजा उखाड़ने वाले के खिलाफ तहरीर देते हुए विधिक कार्रवाई करने की मांग की। प्रधान सुनीता सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लिखापढ़ी दर्ज कर ली। कोतवाल मेजा दीनदयाल सिंह ने बताया कि यदि मामला सही पाया गया तो आरोपी को जेल जाना पड़ सकता है। प्रधान सुनीता सिंह ने बताया कि वर्ष 2015 में उनके गांव में लोगों के घर तक पहुंचने के लिए कच्ची सड़क पर खड़ंजा का निर्माण किया गया था, जिसे गांव के हरिश्चन्द्र पटेल ने उखड़वा कर भवन निर्माण में लगवा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.