खट्टा प्रहलादपुर-चमरावल मार्ग घंटों रहा अवरूद्ध
बागपत, जून 13 -- चांदीनगर। खट्टा प्रहलादपुर-चमरावल मार्ग पर सड़क किनारे 1000 एमएम के हयूम पाइप दबाए जाने के दौरान सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत करते हुए समस्या के समाधान की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को खट्टा प्रहलादपुर गांव के पास पांच से छह घंटे तक मार्ग बाधित रहा। रालोद नेता जयवीर सिंह ने बताया कि बिना किसी सूचना के रोड़ बाधित कर सड़क खोदकर उसमें हयूम पाइप दबाया गया है, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- नाला अतिक्रमण कर घर बनाने से पानी का बहाव अवरूद्ध
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.