चम्पावत, मई 8 -- चम्पावत। तल्लापाल बिलौना के खटोली गांव में ओलावृष्टि से किसानों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि से फल और सब्जियां पूरी तरह से बर्बाद हो गई। किसानों ने मुआवजा देने की मांग की है। स्थानीय निवासी उमेश सिंह ने बताया कि करीब एक घंटे तक बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे किसानों के खेत में उगी लहसुन, प्याज, अदरक, मिर्च, गडेरी आदि फसलों को जबरदस्त नुकसान पहुंचा। इसके अलावा आम, माल्टा, संतरा, पपीता आदि फल भी बर्बाद हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...