रुद्रपुर, मई 26 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ग्राम खटोला में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। फाइनल मुकाबले में मेजबान खटोला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जयनगर को 22 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए खटोला टीम ने निर्धारित ओवरों में 160 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जयनगर की टीम खटोला की सधी हुई गेंदबाजी और मजबूत फील्डिंग के सामने टिक नहीं सकी और 138 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह खटोला ने 22 रन से मुकाबला जीत लिया। राजकुमार ठुकराल ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता व...