रुद्रपुर, जुलाई 5 -- खटीमा, संवाददाता। टनकपुर-पीलीभीत पैसेंजर ट्रेन के मार्ग का विस्तार कर दिया गया है। अब यह ट्रेन शाहजहांपुर तक चलेगी। सात जुलाई से विस्तारित मार्ग पर इसका नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, यात्रियों की सुविधा के लिए टनकपुर-पीलीभीत पैसेंजर ट्रेन के मार्ग का विस्तार किया गया है। मार्ग विस्तार के बाद 55322/55323 टनकपुर-शाहजहांपुर-टनकपुर सवारी गाड़ी का संचालन सात जुलाई से नियमित होगा। यह ट्रेन टनकपुर से सुबह सात बजे चलेगी, जो बनबसा 7.11 बजे, चकरपुर 7.27 बजे, खटीमा 7.39 बजे, मझोला पकड़िया 7.53 बजे, न्यूरिया हुसैनपुर 8.05 बजे, पीलीभीत 9.20 बजे, भोपतपुर 9.42 बजे, बीसलपुर 10.02 बजे, निगोही 10.24 बजे और शहबाज नगर से 10.59 बजे छूटकर शाहजहांपुर 11.15 बजे पहुंचेगी। यह भी पढ...