रुद्रपुर, मार्च 19 -- खटीमा। पुलिस ने 25.82 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल बिजेंद्र शाह ने बताया कि झनकट चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल सूजिया क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान एक संदिग्ध युवक को बाइक के साथ पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 25.82 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम गुरमेज सिंह उर्फ गेजू निवासी देवीपुरा थाना नानकमत्ता बताया। आरोपी नानकमत्ता से स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचने लाया था। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम में एसआई भूपेंद्र सिंह रंसवाल, कांस्टेबल नवीन रजवार और मो. मोहसिन शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.