रुद्रपुर, जून 5 -- खटीमा। विभिन्न स्कूलों में विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता एवं पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट थारू राजकीय इंटर कॉलेज, खटीमा में एनसीसी कैडेट्स एवं विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर पोस्टर बनाकर विचार व्यक्त किए तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी (एयर विंग) नरेंद्र सिंह रौतेला ने कहा कि जल संरक्षण, पौधरोपण, प्लास्टिक के कम उपयोग और स्वच्छता जैसी आदतों को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के प्रतिनिधि दिव्य प्रकाश जोशी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए स्वयं आगे आने तथा सोशल मीडिया से जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। ...