खटीमा में सैनिक सम्मान समारोह, सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा में सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम उनके पिता, सूबेदार स्वर्गीय शेर सिंह धामी जी की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों का बलिदान सदैव राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान सैनिक मिलन केंद्र और CSD कैंटीन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने स्वयं कैंटीन से खरीदारी कर इसकी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस कैंटीन के खुलने से क्षेत्र के सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को बड़ी सुविधा मिलेगी। धामी ने स्वय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.